Wednesday 10 August 2011

Jeev our Ajeev

जीव :- जिसमे ज्ञान, दर्शन, चेतना हो उसे जीव कहते है |

अजीव :- जिसमे  ज्ञान, दर्शन, चेतना न हो उसे कहते है | 

जीव के 2 भेद है | संसारी जीव और मुक्त जीव |

संसारी जीव :- जो संसार में रहता हो | जन्म, मरण के  दुख उठता हो | जिसके साथ 8 कर्म लगे हुए है उसे संसारी जीव कहते है |

मुक्त जीव  :- जो संसार में नहीं रहता हो | जन्म, मरण के  दुख नहीं उठता हो | जिसके साथ 8 कर्म लगे हुए नहीं है उसे मुक्त जीव कहते है |

संसारी जीव के 2 भेद है | त्रस जीव और स्थावर जीव |

त्रस जीव :- जिस जीव के दो इन्द्रिय से पाँच इन्द्रिय हो उसे त्रस जीव कहते है | जैसे की गाय, मनुष्य, हाथी |

स्थावर जीव :- जिस जीव के एक इन्द्रिय हो उसे स्थावर जीव कहते है | जैसे की  पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, वनस्पति |



1 comment:

  1. I like your information about five sense organs of our body.

    ReplyDelete